इंडिया गेट पर परिवार से कथित मारपीट का मामला: पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच शुरू

0

नई दिल्ली, 15  जुलाई 2026 । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल इंडिया गेट पर घूमने पहुंचे एक परिवार के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। घटना के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया, जिसके चलते पुलिस विभाग ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को दिल्ली के एक सीनियर पुलिस अधिकारी को दी गई लिखित शिकायत में परिवार ने आरोप लगाया कि ‘तीन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पास के लॉन से हटने के लिए कहा और फिर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित परिवार ने FIR दर्ज करने और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.