एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी,

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सगे भाइयों समेत 4 गिरफ्तार

0

नोएडा , 13  जुलाई 2026 । एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने करीब 500 लोगों को एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर ठगा और उनसे रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग फीस, ट्रेनिंग और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे वसूले।

पुलिस का अनुमान है कि ये ठग अब तक 500 से अधिक लोगों से रुपये ऐंठ चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक खातों पर देशभर से एनसीआरपी पोर्टल पर 20 शिकायतें मिली है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि फेज-1 थाना पुलिस को शनिवार रात करीब 8:30 बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-2 स्थित सी-76 बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एक कॉल सेंटर चल रहा है, जहां से लोगों को प्राइवेट नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.