नई दिल्ली, 07 जुलाई 2026 । दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामले में गूगल और मेटा ने हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए हलफनामा दायर किया है। दोनों टेक कंपनियों ने अदालत से कहा कि वे इंटरनेट पर उपलब्ध सभी कंटेंट की निगरानी या पूर्व सेंसरशिप करने की स्थिति में नहीं हैं और उन्हें “सुपर सेंसर” की भूमिका निभाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
यूट्यूब का संचालन करने वाली गूगल एलएलसी और फेसबुक एवं इंस्टाग्राम का संचालन करने वाली मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने वकील वैभव सिंह की याचिका पर अपने हलफनामे दाखिल किए हैं। वैभव सिंह ने 13 अप्रैल को हुई अदालत की कार्यवाही की अनधिकृत रिकॉर्डिंग और उसके साझा किए जाने के खिलाफ याचिका दायर की है।