नालंदा में नाले से बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी: बहू के मायके पक्ष पर हत्या का आरोप

0

नालंदा , 03 जुलाई 2026 । बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव नाले से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के परिजनों ने बहू के मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

बहू के घरवालों पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप

परिजनों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर जीतन महतो को पहले भी धमकियां दी गई थीं। शव पर कई स्थानों पर चोट और खून के बहने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है, वहां इन दिनों सरकारी योजना के तहत नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह शव दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय निवासी शिवचरण प्रसाद ने बताया कि सुबह लोगों ने पंचायत भवन के पीछे शव पड़ा देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे लोगों के बीच हत्या की आशंका जताई जा रही है। सदर डीएसपी रामदुलार प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं एफएसएल टीम की सहायता ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की कर्म का स्पष्ट पता चल सकेगा ।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.