नई दिल्ली, 03 जुलाई 2026 । पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल और सिया गोयल का मामला अभी चर्चा में ही है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अलीशा नामक महिला की शादी को करीब सात महीने हुए थे। प्रारंभिक जांच में आरोप है कि पति को पत्नी के कथित अफेयर का शक था, शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में विवाहेतर संबंध होने के शक में पति अपनी पत्नी का मोबाइल चेक कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तभी देर रात पत्नी ने दुपट्टे से पति की गला दबाकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान मुस्तकीम उर्फ साहिल के तौर पर हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी अलीशा (20) को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।