नोएडा से लखनऊ की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान

आज से शुरू हुई फ्लाइट सेवा, पहले दिन अच्छा मिला रिस्पॉन्स

0

लखनऊ, 01 जुलाई 2026 । नोएडा और लखनऊ के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आज से दोनों शहरों के बीच नियमित फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज, सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली हो जाएगी। इस नई सेवा के शुरू होने से व्यापारिक यात्रियों, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से नोएडा जाने वाली फ्लाइट में 76 सीटों में से 72 सीटें बुक हो चुकी है। नोएडा वापसी फ्लाइट में 74 सीटें बुक हो चुकी है। एयर ट्रेवल करने वाले लोगों को अब काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर उन लोगों को जिन्हें गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा जाना होता है, उन्हें अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इंडिगो की तरफ दी गई जानकारी के अनुसार, यात्रियों को सुबह, दोपहर और रात के समय फ्लाइट उपलब्ध रहेंगी।

उड़ान का समय

सुबह की पहली फ्लाइट नोएडा से लखनऊ के लिए 7.40 बजे पर रवाना होकर सुबह 8.55 पर नोएडा पहुंचेगी। फ्लाइट 6ई 7625 सुबह 7:40 बजे लखनऊ से रवाना हो कर 8:55 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसी तरह 6ई 7624 सुबह 6:00 बजे नोएडा से उड़ान भरने के बाद 7:10 बजे लखनऊ उतरेगी। नोएडा से ही दिन में 15:05 बजे फ्लाइट संख्या 6ई 7628 रवाना हो कर 16:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रात में 6ई 7629 लखनऊ से 21:35 बजे उड़ान भरने के बाद 22:50 बजे लखनऊ उतरेगी।

एयरलाइन के अनुसार, पहले ही दिन उड़ान को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और बड़ी संख्या में सीटें पहले से बुक हो चुकी हैं। फ्लाइट का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को नियमित और भरोसेमंद हवाई सेवा उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी यात्रियों से समय से पहले पहुंचने और सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इस नई हवाई सेवा से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास, पर्यटन तथा कारोबारी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यात्रियों को टिकट बुकिंग और उड़ान के समय की जानकारी संबंधित एयरलाइन के आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.