खान सर के अंगरक्षक के हथियार के लाइसेंस पर संकट, रद्द करने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी
पटना , 30 जून् 2026 । प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर से जुड़े एक मामले में उनके अंगरक्षक के हथियार के लाइसेंस को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने अंगरक्षक के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने का प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में नियमों के पालन और लाइसेंस की शर्तों की समीक्षा की जा रही है।
हथियारों को एफएसएस जांच के लिए भेजा गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना पुलिस की ओर से खान सर के दोनों सुरक्षाकर्मियों के हथियारों को एफएसएस जांच के लिए भेजा गया है। वहां से जैसे ही गोली चलाने की पुष्टि होगी। वैसे ही लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा कर दी जाएगी।