कर्णप्रयाग, 27 जून् 2026 । उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में निहंगों के कथित हंगामे और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले की जांच अब विशेष जांच दल (SIT) को सौंप दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। हरिद्वार के SSP नवनीत भुल्लर ने स्पष्ट कहा है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों के आधार पर की जाएगी तथा जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।
हरिद्वार एसएसपी नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में मामले की जांच चल रही है। वहीं, हरिद्वार एसएसपी ने जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। जांच के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में एसएसपी ने कहा कि मामले में जिम्मेदार लोगों से वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के स्तर पर गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ भी वार्ता हुई है। संतों की ओर से एक ज्ञापन दिया गया है। इसमें उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है।