दिल्लीवासियों के लिए नई सुरक्षा पहल! खास ऐप से 1 सेकंड में पुलिस तक पहुंचेगा इमरजेंसी अलर्ट

0

नई दिल्ली, 27 जून्‌ 2026 । राजधानी दिल्ली में महिलाओं, बुजुर्गों, और छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही ‘सेफ दिल्ली ऐप’ लॉन्च करने जा रही है। अब एक विशेष सुरक्षा ऐप के जरिए किसी भी आपात स्थिति में महज एक सेकंड के भीतर पुलिस कंट्रोल रूम तक अलर्ट पहुंच जाएगा। इस पहल का उद्देश्य संकट की घड़ी में पुलिस की प्रतिक्रिया को तेज करना और जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है।  दावा है कि यह मोबाइल ऐप किसी भी आपात स्थिति में एक सेकंड से भी कम समय में पुलिस कंट्रोल रूम तक अलर्ट भेज सकेगा। इसके जरिए न केवल लोकेशन, बल्कि घटनास्थल का लाइव ऑडियो, विडियो और GPS भी पुलिस को तुरंत उपलब्ध होगा।

रेखा सरकार के सेफ दिल्ली ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि खतरा महसूस होने पर पीड़ित को फोन चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल ऐप में पहले से दर्ज किए गए वॉयस कमांड बोलते ही ऐप सक्रिय हो जाएगा और पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज देगा। इसके साथ ही ऐप में आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए पहले से फीड किए गए मोबाइल नंबर पर SMS और वट्सऐप के माध्यम से परिवार या भरोसेमंद लोगों को भी सूचना भेजी।

इस ऐप में उपयोगकर्ताओं को एसओएस (SOS) अलर्ट की सुविधा मिलेगी, जिसके जरिए एक बटन दबाते ही पुलिस को आपातकालीन संदेश, उपयोगकर्ता की लोकेशन और आवश्यक जानकारी तुरंत भेजी जा सकेगी। इससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और अन्य जरूरतमंद लोगों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

दिल्ली पुलिस का मानना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। यही वजह है कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को इस तरह विकसित किया गया है ताकि अलर्ट मिलते ही पुलिस टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच सके। साथ ही, ऐप के माध्यम से नागरिक और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, तेजी से बढ़ते शहरी जीवन में ऐसी तकनीक आधारित सुरक्षा सेवाएं नागरिकों का भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को भी अधिक प्रभावी बना सकती हैं। यदि यह व्यवस्था सफल रहती है, तो भविष्य में इसे और अधिक सुविधाओं के साथ विस्तारित किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.