मसूरी , 22 जून् 2026 । उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल कथित तौर पर “खालिस्तान नेशनल आर्मी” के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।
साथ ही उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों का भी उल्लेख किया गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं तथा पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।