हिसार में माइनिंग को लेकर CM फ्लाइंग की रेड, जांच में मिलीं अनियमितताएं

0

हिसार , 19 जून्‌ 2026 । हरियाणा के हिसार जिले में अवैध खनन और खनन नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बीच CM फ्लाइंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई माइनिंग साइटों पर छापेमारी की। इस दौरान जांच अधिकारियों को दस्तावेजों, खनन गतिविधियों और संचालन प्रक्रिया में कई अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद संबंधित विभागों को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव मुगलपुरा के खेतों में प्राचीन धरोहर के पास लगती जमीन पर मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है और इस दौरान विभागीय नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खनन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक पोकलेन मशीन की सहायता से खेतों से मिट्टी निकालकर सीधे डंपरों में भरी जा रही थी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच में सामने आया कि भूमि निजी स्वामित्व की है तथा भूमि मालिक बलजीत ने खनन विभाग से मिट्टी उठान की अनुमति प्राप्त कर रखी है। इसके बाद खनन विभाग के अधिकारियों ने अनुमति पत्र, रिकॉर्ड तथा मौके का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि विभाग द्वारा जितनी मात्रा में मिट्टी उठान की अनुमति दी गई थी, उससे अधिक मात्रा में मिट्टी का खनन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार अनुमति से अधिक मिट्टी उठाना खनन नियमों का उल्लंघन माना जाता है और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.