सासाराम, 15 जून् 2026 । ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच बिहार पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ग्राहकों को महंगे मोबाइल फोन की जगह साबुन, पत्थर या अन्य सस्ते सामान भेजकर ठगी कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और डिलीवरी चैन से जुड़ी खामियों का फायदा उठाकर पार्सलों में रखे महंगे मोबाइल फोन निकाल लेता था और उनकी जगह वजन बनाए रखने के लिए साबुन या अन्य वस्तुएं रख देता था। ग्राहक जब पार्सल खोलते थे तो मोबाइल की जगह साबुन निकलने पर उनके होश उड़ जाते थे।
ऑनलाइन पार्सल में फ्रॉड का राज
बिहार के रोहतास जिले के नगर थाना पुलिस ने फ्लिपकार्ट के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की अदला-बदली कर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कार, कैमरा, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।
ऑनलाइन पार्सल में फ्रॉड का राज
बिहार के रोहतास जिले के नगर थाना पुलिस ने फ्लिपकार्ट के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की अदला-बदली कर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कार, कैमरा, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, ठग बेहद सुनियोजित तरीके से काम करते थे। पार्सल की पैकिंग को इस तरह दोबारा सील किया जाता था कि किसी को शक न हो। कई मामलों में डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान ही पार्सल से छेड़छाड़ की जाती थी, जबकि कुछ मामलों में फर्जी ऑर्डर और रिटर्न सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध कर्मचारियों की गतिविधियों की जांच शुरू की, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह लंबे समय से विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और महंगे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तथा अन्य कीमती उत्पादों को निशाना बना रहा था। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, पैकिंग सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस खुलासे के बाद ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को डिलीवरी के समय सावधानी बरतने और पार्सल की रिकॉर्डिंग के साथ अनबॉक्सिंग करने की सलाह दी गई है।