देहरादून, 13 जून् 2026 । भारतीय सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया जब भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड (POP) में पहली बार नौ महिला कैडेट बतौर सैन्य अधिकारी भारतीय सेना का हिस्सा बनीं। यह उपलब्धि भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। देहरादून स्थित IMA में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान इन महिला कैडेट्स ने कंधों पर सितारे सजाकर देश सेवा की शपथ ली।
इस मौके पर चीफ गेस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जो महिला-नेतृत्व वाले विकास तथा सशक्त भारत की अवधारणा को नई ऊर्जा प्रदान करता है।