सलीम कुमार के अंतिम संस्कार में पैपराजी पर भड़के बेटे चंदू,

0

नई दिल्ली , 08 जून्‌ 2026 । नेशनल फिल्म अवार्ड विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का अंतिम संस्कार रविवार को केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित उनके आवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सलीम कुमार का निधन शनिवार को हुआ था। अंतिम संस्कार के दौरान वहां भारी भीड़ और पेपराजी की मौजूदगी से उनके बड़े बेटे चंदू असहज हो गए।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के मुताबिक, चंदू ने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स और कैमरामैन पर नाराजगी जताई। उन्होंने मीडिया से पीछे हटने और परिवार को शांति से अंतिम विदाई देने की अपील की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चंदू को मीडिया कर्मियों से पीछे हटने और परिवार को शोक मनाने के लिए पर्याप्त जगह देने की अपील करते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार कैमरों और भीड़ के बीच परिवार के लिए निजी क्षणों को संभालना मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद चंदू का धैर्य जवाब दे गया।

अंतिम संस्कार के समय कैमरामैन पर भड़के बेटे

सलीम कुमार के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके रिश्तेदारों, करीबी दोस्तों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उत्तरी परवूर स्थित उनके घर पर जमा हुई थी। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ और कैमरों से घिरे होने के कारण अभिनेता के बड़े बेटे चंदू काफी परेशान हो गए।

यह घटना एक बार फिर उस बहस को सामने ले आई है कि सार्वजनिक हस्तियों के परिवारों को निजी दुख के क्षणों में कितनी निजता मिलनी चाहिए और मीडिया कवरेज की सीमाएं क्या होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने अभिनेता सलीम कुमार को एक ऐसे बेहतरीन कलाकार के रूप में याद किया जो हर तरह के रोल में आसानी से ढल जाते थे। एक्स (ट्विटर) पर अपनी बात साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:

“दिग्गज एक्टर श्री सलीम कुमार जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर और अपनी यादगार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर एक खास छाप छोड़ी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके अनगिनत चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.