क्या आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से करेंगे तीसरी शादी? रिपोर्ट्स में जुलाई की तारीख का दावा

0

नई दिल्ली, 03 जून्‌ 2026 । बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इस साल 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे। इस शादी में कोई भव्य आयोजन या ग्रैंड रिसेप्शन नहीं रखा जाएगा।

दोनों एक छोटे से साइनिंग सेरेमनी के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप की बात मीडिया के सामने कन्फर्म की थी। आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी।

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। आमिर ने वर्ष 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक रूप से गौरी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों की दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है और बाद में उनका रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शादी का कार्यक्रम बेहद निजी रखा जाएगा, जिसमें केवल परिवार और करीबी मित्र शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अब तक आमिर खान या गौरी स्प्रैट की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और गौरी अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं और वह दिल से खुद को पहले ही उनके साथ “शादीशुदा” मानते हैं। हालांकि उस समय उन्होंने औपचारिक शादी की कोई तत्काल योजना होने से इनकार किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.