पटना में NEET अभ्यर्थी छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

0

पटना , 02 जून्‌ 2026 । बिहार की राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर 2 स्थित राधे कृष्ण हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के आत्महत्या करने की खबर ने शिक्षा जगत और अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा का शव उसके हॉस्टल के कमरे में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले छात्रों और परिजनों के बीच शोक का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.