एयर इंडिया का बड़ा फैसला: हफ्ते में करीब 800 घरेलू फ्लाइट्स होंगी कम, यात्रियों पर बढ़ सकता है असर

0

नई दिल्ली, 27 मई 2026 । टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने बढ़ती परिचालन लागत और महंगे विमान ईंधन के बीच बड़ा फैसला लेते हुए अपनी घरेलू उड़ानों में भारी कटौती करने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया आने वाले महीनों में हर सप्ताह लगभग 800 घरेलू फ्लाइट्स कम करेगी। कंपनी ने इसे अस्थायी कदम बताया है, लेकिन इस फैसले का असर यात्रियों और एयर ट्रैफिक दोनों पर पड़ सकता है।

कंपनी ने यह फैसला जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण लिया है। वहीं एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडिगो भी अपनी घरेलू उड़ानों में 5% से 7% की कटौती कर सकती है।

एअर इंडिया वर्तमान में हर हफ्ते करीब 4400 उड़ानें ऑपरेट कर रही है। इनमें करीब 3600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने 22% तक घरेलू फ्लाइट्स में कटौती का ऐलान किया है।

एअर इंडिया का कहना है कि वह बाजार की मांग और ऑपरेटिंग परिस्थितियों पर बारीकी से नजर रखेगी। जैसे ही परिस्थितियां सामान्य और स्थिर होंगी, उड़ानों की संख्या को दोबारा बहाल करने पर विचार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया फिलहाल हर सप्ताह करीब 3,600 घरेलू उड़ानें संचालित करती है। इनमें लगभग 20 से 22 प्रतिशत तक कटौती की जा रही है, जिसका मतलब है कि करीब 790 से 800 घरेलू फ्लाइट्स प्रभावित होंगी। एयरलाइन ने कहा है कि जून से अगस्त 2026 के बीच कुछ चुनिंदा रूट्स पर उड़ानों की संख्या घटाई जाएगी। एयर इंडिया के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की लगातार बढ़ती कीमतें और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण परिचालन लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता का असर विमानन क्षेत्र पर भी पड़ रहा है। इसी वजह से एयरलाइन को अपने नेटवर्क को “रैशनलाइज” करना पड़ रहा है।

कंपनी ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी कटौती की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया पहले ही अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में लगभग 27 प्रतिशत तक कमी कर चुकी है और कुछ रूट्स को अस्थायी रूप से बंद भी किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू उड़ानों में कटौती से टिकटों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। पीक सीजन के दौरान सीटों की उपलब्धता कम होने से किराए बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। खासकर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.