दिल्ली-NCR को मिलेगी नई रफ्तार: गुरुग्राम-रेवाड़ी से अलवर तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 22 स्टेशन होंगे शामिल

0

नई दिल्ली, 25 मई 2026 । नमो भारत ट्रेन परियोजना के विस्तार के तहत अब गुरुग्राम , मानेसर, रेवाड़ी और अलवर को जोड़ने वाला नया रैपिड रेल कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। इस नए रूट के जरिए दिल्ली-NCR और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा और अधिक तेज, आधुनिक और सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।

 ये नमो भारत कॉरिडोर 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. इससे तीन राज्यों दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच करीब 9 लाख यात्रियों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी का फायदा होगा. दिल्ली-SNB-अलवर रूट पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रैपिड रेल दौड़ेगी. ये हाई स्पीड कॉरिडोर दिल्ली-गुरुग्राम से अलवर का सफर 2 घंटे का कर देगा. इस रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के जरिये दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी, बावल, नीमराना, अलवर जैसे दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के शहरों को जोड़ा जाना है.

प्रस्तावित कॉरिडोर में करीब 22 स्टेशन बनाए जाने की योजना है। यह रूट गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, भिवाड़ी और अलवर जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। माना जा रहा है कि इससे रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी काफी कम होगा।

अधिकारियों के मुताबिक यह परियोजना दिल्ली-NCR के तेजी से बढ़ते शहरी और औद्योगिक विस्तार को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। खासतौर पर मानेसर और भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों और व्यापारिक गतिविधियों को इसका बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

नमो भारत रैपिड रेल परियोजना को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। हाई-स्पीड और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन सेवा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और सड़क यातायात पर दबाव कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से रियल एस्टेट, उद्योग और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। बेहतर परिवहन सुविधा के कारण NCR के बाहरी क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.