प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल सुनते ही नाराज़ हुए मंत्री, लोकतांत्रिक प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल के बाद बीच में छोड़ी ब्रीफिंग
पटना, 20 मई 2026 । बिहार की राजधानी पटना में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती के नोटिफिकेशन को लेकर अध्यर्थियों ने आज बुधवार को प्रदर्शन किया है। अभ्यर्थियों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखा। पटना में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कई छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। इधर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के मिथिलेश तिवारी अपनी बात रखते हुए सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान एक पत्रकार ने मंत्री से अध्यर्थियों की ओर से एक सवाल पूछ लिया। इस सवाल को सुनते ही मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जवाब दिया- ‘बहुत-बहुत धन्यवाद’ और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकल गए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी ने पहले कहा था कि 19-20 अप्रैल को विज्ञापन जारी होगा और 26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले भी कहा गया था कि विभाग से रिक्विजिशन मिल चुका है, लेकिन अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि टीआरई 4.0 के तहत 46 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन विज्ञापन में लगातार हो रही देरी से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है।