पटियाला कोर्ट का बड़ा फैसला: 7 विदेशियों की कस्टडी बढ़ी, एक कथित CIA एजेंट और 6 यूक्रेनी नागरिक शामिल

0

नई दिल्ली, 06 मई 2026 । राजधानी दिल्ली की पटियाला की अदालत ने सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामले में 7 विदेशी नागरिकों की कस्टडी बढ़ाने का आदेश दिया है। इनमें एक व्यक्ति को कथित तौर पर Central Intelligence Agency (CIA) से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि अन्य 6 यूक्रेन के नागरिक हैं। यह मामला खुफिया गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका के चलते बेहद गंभीर माना जा रहा है।

सुनवाई के दौरान आरोपी ने कोर्ट से की गुजरिश

इसके साथ ही पटियाला हाउस कोर्ट ने अमेरिकी और यूक्रेनी दूतावास के अधिकारियों की विदेश मंत्रालय की इजाजत के बिना सुनवाई में शामिल होने वाली निवेदन को भी ठुकरा दिया। इसके अलावा सुनवाई को दौरान गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक ने एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज और यूक्रेनी नागरिकों ने अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात करने की गुजारिश की। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को इसके संबंध में अर्जी देने के भी निर्देश दिए।

जांच एजेंसियों के अनुसार, इन सभी को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया था। शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके चलते एजेंसियों ने कोर्ट से कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी ताकि गहराई से जांच की जा सके। अदालत ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यह मांग स्वीकार कर ली।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संदिग्ध दस्तावेज और संचार से जुड़े डेटा मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इनका नेटवर्क भारत के किन-किन हिस्सों तक फैला हो सकता है और इनके संपर्क किन लोगों से थे।

हालांकि, “CIA एजेंट” होने के दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में कई बार प्रारंभिक सूचनाएं भ्रामक भी हो सकती हैं, इसलिए जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और सीमापार गतिविधियों को लेकर चिंता को एक बार फिर उजागर किया है। केंद्र और राज्य स्तर की एजेंसियां मिलकर इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.