गाजियाबाद अग्निकांड पर सख्त रुख, सीएम योगी ने दिए त्वरित राहत और जांच के निर्देश

0

गाजियाबाद , 29 अप्रैल 2026 । उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई, इस भीषण आग की घटना ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से भारी नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह है कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, डीएम को भी मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश हैं। गौरतलब है कि बुधवार सुबह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में कई फ्लैट आ गए।

मुख्यमंत्री ने इस घटना की विस्तृत जांच के भी आदेश दिए हैं, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही, जिन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है, वहां विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेशअग्निशमन सेवा की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के इलाके को अस्थायी रूप से खाली कराया और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की।

इस घटना के बाद एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित फायर ऑडिट और सुरक्षा उपकरणों की जांच से इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.