UK Board Result 2026 जारी: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें ऑनलाइन चेक

0

उत्तराखंड , 25 अप्रैल 2026 । उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UK Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है और वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।

अब छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और कुछ ही सेकंड में परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, फिर होमपेज पर मौजूद Board Exam सेक्शन में जाकर 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर डालकर सबमिट करने पर परिणाम दिख जाएगा। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.