दिल्ली से कोलकाता फ्लाइट महंगी: यात्रियों के छूटे पसीने, किराया पहुंचा आसमान पर

0

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026 । देश की राजधानी Delhi से Kolkata जाने वाले यात्रियों के लिए उड़ान अब पहले से काफी महंगी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि जहां कुछ समय पहले ₹4,000–₹6,000 में मिलने वाली टिकट अब कई मामलों में ₹10,000 से ₹15,000 या उससे ज्यादा तक पहुंच रही है।

नॉन-स्टॉप उड़ानों का टिकट ₹32,000 से ₹36,000 के बीच बिक रहा है। कल यानि 24 अप्रैल को भी किराया ₹13,000 से ₹32,000 के बीच रह सकता है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। इसके लिए 28 अप्रैल के टिकट भी अभी से ₹15,000 के पार पहुंच चुके हैं।

इस अचानक बढ़ोतरी ने आम यात्रियों की जेब पर सीधा असर डाला है। कई लोग अब ट्रेन या बस जैसे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जबकि कुछ ने अपनी यात्रा ही टाल दी है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक ईंधन की कीमतें और वैश्विक हालात स्थिर नहीं होते, तब तक फ्लाइट टिकट सस्ती होने की उम्मीद कम है। हालांकि, एडवांस बुकिंग और ऑफ-सीजन यात्रा से कुछ राहत मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.