स्मार्ट बिजली उपयोग से घटेगा बिल—बिहार में नए नियमों से उपभोक्ताओं को मिलेगा राहत का मौका

0

पटना , 31  मार्च 2026 । बिहार  में 1 अप्रैल से बिजली बिलिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को अपने बिजली उपयोग के तरीके में बदलाव करना होगा। नए नियमों के तहत टाइम-ऑफ-डे (Time of Day – TOD) टैरिफ लागू किया जा रहा है, यानी अब बिजली का रेट दिन के अलग-अलग समय के अनुसार तय होगा।

नई व्यवस्था के अनुसार, दिन के अलग-अलग समय में बिजली की कीमत अलग-अलग होगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय “ऑफ-पीक” माना जाएगा, जिसमें बिजली की दर सामान्य से लगभग 20% कम रहेगी। यानी इस समय ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर बिल कम आएगा।

वहीं शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक का समय “पीक आवर” होगा, जब बिजली की मांग ज्यादा रहती है। इस दौरान घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 10% और अन्य उपभोक्ताओं को 20% तक ज्यादा भुगतान करना होगा। रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक सामान्य दर ही लागू रहेगी।

 जबकि ऑफ-पीक समय में सस्ती मिलेगी। उदाहरण के तौर पर, सुबह और शाम के व्यस्त समय में दरें अधिक रहेंगी, जबकि देर रात या दोपहर के समय कम दरों पर बिजली उपलब्ध होगी।

Bihar सरकार का उद्देश्य इस बदलाव के जरिए बिजली खपत को संतुलित करना और ग्रिड पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है। इससे न केवल बिजली वितरण में सुधार होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सही समय पर बिजली इस्तेमाल कर बिल में बचत करने का अवसर मिलेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर उपभोक्ता भारी बिजली उपकरण जैसे वॉशिंग मशीन, गीजर, एसी आदि का उपयोग ऑफ-पीक समय में करते हैं, तो उनके मासिक बिल में उल्लेखनीय कमी आ सकती है। वहीं, पीक टाइम में अधिक उपयोग करने पर बिल बढ़ सकता है।

इसके लिए स्मार्ट मीटर की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी, जो बिजली खपत को समय के अनुसार रिकॉर्ड करेंगे और उसी आधार पर बिल तैयार होगा। सरकार पहले ही कई क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज कर चुकी है।

कुल मिलाकर, यह नया नियम उपभोक्ताओं को जागरूक और जिम्मेदार बनाते हुए बिजली के बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक अहम कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.