तमिलनाडु में LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग – धमाके से मची दहशत, बड़ा हादसा टला

0

तमिलनाडु , 11 नवम्बर 2025 । तमिलनाडु के अरियालुर में मंगलवार सुबह LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग लगने से सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे। धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया जिसे अरियालुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक तिरुचिरापल्ली से अरियालुर जा रहा था। वरनवासी के पास मोड़ पर स्पीड में होने के कारण ट्रक का बैलेंस बिगड़ा और वह पलट गया। इससे ट्रक में आग लग गई और धमाका हुआ। कई सिलेंडर दूर-दूर तक जा गिरे। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में टीमों को कई घंटे लग गए। ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एहतियातन पूरे इलाके को खाली कराया गया है और विस्फोटक सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम जारी है।तमिलनाडु में उस समय हड़कंप मच गया जब LPG सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही कई सिलेंडरों में धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया गया। सौभाग्य से भारी विस्फोट या बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.