HCL टेक्नोलॉजीज का दूसरी तिमाही में ₹4,235 करोड़ का मुनाफा: आईटी सेक्टर में मजबूती का संकेत

0

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2025 । आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे जारी करते हुए ₹4,235 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह कंपनी की पिछले तिमाही की तुलना में लगभग 6% की वृद्धि दर्शाता है, जो वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय आईटी उद्योग की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

IT कंपनी HCL टेक की दूसरी तिमाही में कुल कमाई यानी टोटल इनकम 32,357 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 10.36% ज्यादा है। कंपनी की इस कमाई में ऑपरेशन से रेवेन्यू 31,942 करोड़ रुपए रहा। वहीं जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी का टोटल खर्च 26,655 करोड़ रुपए रहा और उसने टोटल 1,466 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया।

टोटल इनकम में से खर्च और टैक्स घटा दें, तो कंपनी को दूसरी तिमाही में 4,235 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ। कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में भी इतना ही मुनाफा हुआ था। HCL टेक ने सोमवार (13 अक्टूबर) को जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY26, दूसरी तिमाही) के नतीजे जारी किए हैं।

नतीजों में आम आदमी के लिए क्या रहा?

अगर आपके पास HCL टेक के शेयर हैं, तो कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 12 रुपए के अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) को भी मंजूरी दी है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।

HCL टेक के फाउंडर हैं शि‌व नाडर

HCL टेक के फाउंडर शि‌व नाडर हैं। उन्होंने HCL को 1976 में स्थापित किया था। इसके चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर सी विजयकुमार हैं। कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर का काम करती है।

HCL टेक आने वाले महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य 2026 तक 10% से अधिक वार्षिक वृद्धि बनाए रखना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.