AAP के चुनावी पोस्टर में पहली बार राहुल ,भाजपा के लिए लिखा- 8 फरवरी को बैग पैक

0

नई दिल्ली,25 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच पोस्टर पॉलिटिक्स जारी है। शनिवार को भी दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ पोस्टर जारी किए। AAP ने कुछ वीडियो रिलीज किए।

AAP के पोस्टर में इस बार भाजपा नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संदीप दीक्षित की भी तस्वीर नजर आई। AAP ने दोनों को बेइमानों की लिस्ट में दिखाया। AAP ने पहली बार राहुल गांधी पर भी पोस्टर के जरिए निशाना साधा।

वहीं, भाजपा ने X पर शेयर किए पोस्टर में AAP नेताओं को गुंडा कहा है। इसमें अरविंद केजरीवाल, ताहिर हुसैन, अमानतुल्लाह खान, नरेश बाल्यान, मोहिंदर गोयल, संजय सिंह, सोमनाथ भारती, ऋतुराज झा, अखिलेश पति त्रिपाठी के नाम हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में पोस्टर वॉर चल रहा है। चुनावी हिंदू वाले पोस्टर के जवाब में चुनावी मुसलमान का पोस्टर जारी किया है। इसमें अमित शाह को टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है- कभी सोचा है बीजेपी को चुनाव आते ही मुसलमानों की इतनी याद क्यों आती है।

3 जनवरी: भाजपा ने केजरीवाल को आपदा बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी को दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की AAP सरकार को आप-दा सरकार बताया था। उन्होंने कहा था कि सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। जो खुद शराब घोटाले के आरोपी हैं। ये चोरी भी करते हैं और सीनाजोरी भी।

4 जनवरी: भाजपा ने कहा- दिल्ली के राजा बाबू ने आम आदमी बनकर ठगा भाजपा ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को ‘दिल्ली का राजा बाबू’ कहा था। पोस्टर पर लिखा था- AAP Presents करोड़ों का शीशमहल। 1994 में आई गोविंदा की फिल्म राजा बाबू के गेटअप में केजरीवाल को दिखाकर सीएम आवास पर हुए खर्च को दिखाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.