दक्षिणी प्रशांत के वनुआतु में 7.3 तीव्रता का भूकंप

0

नई दिल्ली,17 दिसंबर। दक्षिणी प्रशांत महासागर में मौजूद आईलैंड देश वनुआतु में मंगलवार सुबह 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। भारतीय समय के मुताबिक ये भूकंप सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 57 किलोमीटर की गहराई पर राजधानी पोर्ट विला से 30 किलोमीटर पश्चिम में था।

भूकंप के बाद 5.5 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी आया। इसकी जानकारी अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने दी। भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में अभी आकलन नही लगाया जा सका है।

हालांकि, सरकारी की सभी वेबसाइट्स ऑफलाइन हो गई हैं। इसके अलावा पुलिस और दूसरी एजेंसियों के फोन नंबर काम नहीं कर रहे हैं। देश की भूकंप से जुड़ी संस्था ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो पोस्ट हुए हैं। इनमें से एक वीडियो के मुताबिक उस इमारत को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और न्यूजीलैंड के राजनयिक मिशन है।

भूकंप के बाद सुनामी के चेतावनी USGS ने भूकंप के बाद सुनामी की लहरों की चेतावनी दी है। ये लहरें 1 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं। वनुआतु के कई द्वीप समुद्र तल से सिर्फ 3 फीट (1 मीटर) ही ऊंचे हैं। वनुआतु के अलावा पापुआ न्यू गिनी, फिजी और सोलोमन आईलैंड जैसे द्वीपीय देशों के लिए भी सुनामी की चेतावनी दी गई है।

हालांकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागिरकों को जानकारी देते हुए सुनामी की आशंका से इनकार किया है।

कैसे तय होता है कि ये सुनामी है या नहीं US के ‘सुनामी वॉर्निंग सिस्टम’ के मुताबिक- अगर भूकंप के बाद सुनामी की एडवाइजरी या अलर्ट जारी होता है और इसके बाद समंदर में 1 मीटर ऊंची लहरें उठती हैं तो इसे सुनामी कैटेगरी में रखा जाता है। इनकी ऊंचाई बाद में 3 से 5 मीटर हो सकती है। अगर 5 मीटर तक लहरें उठती हैं तो इसे ‘मेजर सुनामी’ कैटेगरी में रखा जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.