सेंसेक्स 941 अंक गिरकर 78,782 पर बंद, निफ्टी भी 309 अंक फिसला

0

नई दिल्ली,4 नवम्बर। सेंसेक्स में आज यानी, सोमवार (4 नवंबर) को 941 अंक (1.18%) की गिरावट देखने को मिली है। ये 78,782 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 309 अंक (1.27%) की गिरावट रही, ये 23,995 के स्तर पर बंद हुआ।

रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.93% की गिरावट रही। वहीं ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.48% और निफ्टी मीडिया 2.16% टूटा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक, FMCG और मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 4.25% गिरकर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट के 4 कारण

  • 5 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटिंग होगी। नई सरकार बनने से पहले बाजार सतर्क है।
  • 7 नवंबर को आगामी अमेरिकी फेडरल रिजर्व पॉलिसी भी भारतीय बाजार में आशंकाओं को बढ़ा रही है।
  • भारतीय कॉर्पोरेट्स की दूसरी तिमाही की निराशाजनक आय, बाजार में गिरावट में योगदान दे रही है।
  • विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में ₹1.2 लाख करोड़ के शेयरों की बिक्री की। इससे निगेटिव सेंटीमेंट बने है।

चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.50% की तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान का निक्‍केई आज बंद है, कोरिया का कोस्पी 1.83% चढ़कर 2,588 पर, जबकि, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.17% चढ़कर 3,310 के स्तर पर बंद हुआ।
  • 1 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.69% चढ़कर 42,052 पर और S&P 500 इंडेक्स 0.41% चढ़कर 5,728 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.80% चढ़कर 18,239 पर पहुंच गया।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1 नवंबर को ₹211.93 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹1377.33 करोड़ के शेयर बेचे।

23,500 के स्तर तक गिर सकता है बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी 24,000-24,500 रेंज के भीतर कॉन्सोलिडेट कर रहा है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी, रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा- निफ्टी अगर 24,500 को पार करता है तो 24,800 के स्तर तक जा सकता है।

वहीं अगर 24,000 से नीचे जाने पर इंडेक्स में 23,500 का लेवल दिख सकता है। वेल्थ व्यू एनालिटिक्स के फाउंडर हरशुभ शाह ने भी बाजर में करेक्शन का अनुमान जताया है। उन्होंने निवेशकों को खरीदारी से बचने की सलाह दी है।

एफकॉन्स इंफ्रा का शेयर 8% नीचे लिस्ट एफकॉन्स इंफ्रा के शेयर की आज बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई। NSE पर ये 8% डिस्काउंट के साथ 426 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। BSE पर इसकी लिस्टिंग 7.1% डिस्काउंट के साथ 430.05 रुपए प्रति शेयर पर हुई है। इसका इश्यू प्राइस 463 रुपए था। हालांकि लिस्टिंग बाद इसके शेयर में तेजी देखने को मिली और ये 11.20 रुपए (2.42%) बढ़कर 474.20 रुपए पर बंद हुआ।

कल से ओपन होगा सैजिलिटी इंडिया का IPO हेल्थकेयर फोकस्ड सॉल्यूशंस और सर्विसेज मुहैया कराने वाली सैजिलिटी इंडिया का 2,106.60 करोड़ रुपये का IPO 5 नवंबर को खुलने वाला है। इसमें 7 नवंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। एंकर इनवेस्टर 4 नवंबर को बोली लगा सकेंगे। इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 8 नवंबर को होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 12 नवंबर को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.