रेस्टोरेंट में प्याज काटे, पार्सल डिलीवर किए, अब ऑस्ट्रेलिया के बने हीरो

0

कभी ऑस्ट्रेलिया में गुजारा करने के लिए रेस्टोरेंट में बर्तन धोने और प्याज काटने वाले भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली है। शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ऐसा ऑलराउंड प्रदर्शन किया कि ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक जीत दिला दी। निखिल ने पहले गेंद से दो विकेट झटके और फिर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 66 रन ठोक दिए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मां का दर्जा तो ईश्वर से भी ऊंचा-केशव प्रसाद मौर्य

हरिद्वार पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हा कि कहा कि जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई महत्वपूर्ण और आदरणीय स्थान नहीं होता। विशेष रूप से मां का दर्जा तो ईश्वर से भी ऊंचा माना जाता है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की पूजनीय माता ने ऐसे सुपुत्र को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने का संबल प्रदान करें।

श्किल में फंसी ऑस्ट्रेलिया को निखिल ने संभाला

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती विकेट गंवा दिए। ऐसे समय में निखिल चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कप्तान मिचेल मार्श के साथ 42 रन और टिम डेविड के साथ 48 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

निखिल ने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन जैक एडवर्ड्स ने नाबाद 25 रन की पारी खेलकर टीम को मंजिल तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन बनाए और तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा।

दिल्ली में जन्मे, पंजाब के लिए खेला क्रिकेट

निखिल चौधरी का जन्म 4 मई 1996 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने भारत में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और पंजाब की घरेलू टीम का प्रतिनिधित्व किया। पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया।

निखिल ने पंजाब के लिए 2017 से 2019 के बीच सीमित ओवरों के 14 मुकाबले खेले। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सेटअप का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, भारत में उन्हें क्रिकेट में वह मुकाम नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी।

कोविड ने बदली जिंदगी, ऑस्ट्रेलिया में करना पड़ा संघर्ष

साल 2020 में निखिल छुट्टियां बिताने ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसी दौरान कोरोना महामारी फैल गई और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदियां लग गईं। वह ब्रिस्बेन में ही रुक गए। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट करियर आगे बढ़ाने का फैसला किया।

शुरुआत आसान नहीं थी। क्रिकेट से पर्याप्त कमाई नहीं हो रही थी, इसलिए उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए नौकरी करनी पड़ी। उन्होंने एक मैक्सिकन रेस्टोरेंट में काम किया, जहां बर्तन धोने और सब्जियां काटने जैसी जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में पार्सल डिलीवरी का काम भी किया। रिपोर्टों के मुताबिक, वह रोजाना करीब 200 पार्सल तक पहुंचाते थे।

इस संघर्ष के बीच उन्होंने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा। क्लब क्रिकेट में लगातार मेहनत की और धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में अपनी जगह बनाई।

निखिल के प्रदर्शन ने होबार्ट हरिकेंस का ध्यान खींचा और उन्हें बिग बैश लीग में खेलने का अवसर मिला। इसके बाद उन्होंने तस्मानिया की घरेलू टीम में भी अपनी जगह मजबूत की।

जून 2026 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चुना गया। उन्होंने 17 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 66 रन और दो विकेट लेकर उन्होंने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है।

माता-पिता के सामने बने प्लेयर ऑफ द मैच

निखिल चौधरी के लिए यह मुकाबला व्यक्तिगत रूप से भी बेहद खास रहा। उनके माता-पिता मैच से एक दिन पहले भारत से मेलबर्न पहुंचे थे। वे पहली बार उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए देख रहे थे। ऐसे में उनके सामने प्लेयर ऑफ द मैच बनना निखिल के लिए यादगार पल रहा।

दिल्ली से शुरू हुआ सफर, पंजाब की घरेलू क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष से गुजरता हुआ अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया है। निखिल चौधरी की यह कहानी बताती है कि मौके मिलने पर लगातार मेहनत और धैर्य किस तरह करियर की दिशा बदल सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.