भारत में Renewable Energy सेक्टर को बढ़ावा, स्वच्छ ऊर्जा में ₹18 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी

सौर और पवन ऊर्जा के साथ बैटरी स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन पर रहेगा फोकस।

0

नई दिल्ली, 3 नवंबर 2026| भारत में Renewable Energy यानी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर निवेश की तैयारी की जा रही है। इसी दिशा में 2 से 5 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नवंबर को इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

इस सम्मेलन में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में निवेश तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में लगभग 220 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत है। इसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज और बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार शामिल है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 31 जुलाई 2026 तक भारत की गैर-जीवाश्म ऊर्जा आधारित स्थापित बिजली क्षमता 300.50 गीगावाट तक पहुंच चुकी थी।

सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करना है। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.