बिहार में शिक्षकों के जींस-टी-शर्ट पहनने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए औपचारिक कपड़े पहनना अनिवार्य किया। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।

0

पटना, बिहार ,  31 अक्टूबर 2026 | बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों के पहनावे को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग के नए निर्देश के अनुसार, शिक्षण और कार्यालय अवधि के दौरान शिक्षक तथा गैर-शिक्षण कर्मचारी जींस और टी-शर्ट जैसे अनौपचारिक कपड़े पहनकर स्कूल नहीं आ सकेंगे। उन्हें औपचारिक और शालीन परिधान में उपस्थित होना होगा।

 

यह निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को जारी पत्र के माध्यम से दिया गया। विभाग का कहना है कि पहले भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्कूलों में उनका पालन नहीं हो रहा था।

विभाग ने स्कूल परिसरों में डीजे, डिस्को और अन्य अमर्यादित गतिविधियों पर भी आपत्ति जताई है। हालांकि, शिक्षा कैलेंडर में निर्धारित विशेष अवसरों पर अनुशासित और शालीन तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.