INS Vikrant पर Rafale Marine की ऐतिहासिक उड़ान, पहली बार सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ

भारतीय नौसेना के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant पर फ्रांस निर्मित Rafale Marine ने 29 अक्टूबर को पहली बार सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ किया। इसे नौसेना की परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

0

गोवा,31 अक्टूबर 2026| भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने की दिशा में भारतीय नौसेना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant पर फ्रांस में निर्मित Rafale Marine लड़ाकू विमान ने पहली बार सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ किया।

यह ऐतिहासिक परीक्षण 29 अक्टूबर 2026 को किया गया। विमान ने अपनी पहली कोशिश में ही INS Vikrant के डेक पर सफल लैंडिंग की और इसके बाद विमानवाहक पोत से उड़ान भी भरी। भारतीय नौसेना ने 30 अक्टूबर को इस उपलब्धि का वीडियो साझा करते हुए इसे विमान को नौसेना में परिचालन के लिए तैयार करने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया।

दरअसल, भारत ने अप्रैल 2025 में फ्रांस के साथ लगभग 63 हजार करोड़ रुपये का समझौता किया था। इसके तहत भारतीय नौसेना को कुल 26 Rafale Marine विमान मिलेंगे, जिनमें 22 लड़ाकू विमान और चार प्रशिक्षण विमान शामिल हैं।

ये विमान समुद्री सुरक्षा, दुश्मन के विमानों के खिलाफ हवाई रक्षा और समुद्री हमलों जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में भूमिका निभाएंगे।

INS Vikrant पर इन विमानों का सफल परीक्षण भारत की विमानवाहक पोत आधारित युद्ध क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, अभी इन विमानों के परिचालन में शामिल होने से पहले आगे के परीक्षण और तैयारियां जारी रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.