अखिलेश यादव 26 नवंबर को जारी करेंगे यूपी चुनाव का घोषणापत्र, बोले- ‘ये PDA का प्रणपत्र’

0

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2026 ।  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को घोषणा की कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 26 नवंबर को जारी करेगी। संविधान दिवस के अवसर पर जारी होने वाले इस दस्तावेज को उन्होंने ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र।

पीडीए पॉलिटिक्‍स के जरिये सपा को मिली सफलता

गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनावों के समय से सपा ने पीडीए (पिछड़ा-दलित और अल्‍पसंख्‍यक) पॉलिटिक्‍स शुरू की है। इसका अच्‍छा रिजल्‍ट भी उनको नतीजों में मिला। सपा ने 37 लोकसभा सीटों पर कब्‍जा जमाया। अब इसी पीडीए राजनीति के सहारे अखिलेश यादव 2027 का चुनाव भी जीतने की फिराक में हैं।

पिछड़े समाज के नेता जॉइन कर रहे सपा

इस योजना के तहत बीजेपी और कांग्रेस के कई पिछड़े और दलित नेताओं की सपा में जॉइनिंग कराई गई है। अखिलेश यादव का कहना है कि जो पीड़ित है वो पीडीए है। सपा में हर किसी की सुनी जाएगी। अपनी जनसभाओं में अखिलेश यादव लगातार कह रहे हैं कि बीजेपी सरकारों में दलितों और पिछड़ों पर अत्‍याचार हो रहा है। सपा की सरकार बनने पर इस समाज के लोगों को सम्‍मान दिलाने का काम किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.