दिल्ली मार्च में साथ दिखे राहुल-अखिलेश, लेकिन कम हुई नजदीकी
यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान
लखनऊ, 07 अक्टूबर 2026 । उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। 6 अक्टूबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक के चुनाव आयोग विरोधी मार्च में राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों शामिल हुए, लेकिन दोनों नेताओं के बीच पहले जैसी राजनीतिक गर्मजोशी दिखाई नहीं दी। राहुल गांधी जहां मार्च की अगुवाई करते नजर आए, वहीं अखिलेश यादव अपने पार्टी सांसदों के साथ उनसे एक कतार पीछे चलते दिखे।
यह दृश्य इसलिए चर्चा में है क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी को लेकर दोनों दलों ने साथ मिलकर प्रचार किया था। अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे और नेतृत्व को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत का स्वरूप चर्चा में है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हालांकि मंगलवार की सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन दोनों के बीच वह गर्मजोशी नहीं दिखी जो आम तौर पर दिखाई देती रही है। वे दोनों इस विरोध प्रदर्शन में एक फ्रेम में रहीं नजर नहीं आए, जिससे फोटोग्राफर निराश हुए। जब राहुल गांधी विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे तब अखिलेश यादव अपनी पार्टी के सांसदों के साथ उनके पीछे वाली कतार में चल रहे थे।