हरीश रावत की यात्रा से बढ़ी उत्तराखंड कांग्रेस की अंदरूनी हलचल

0

देहरादून, 06 अक्टूबर 2026 । उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक मतभेद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ के जरिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद कर रहे हैं। हालांकि, उनकी इस यात्रा को लेकर पार्टी नेतृत्व की आपत्ति के बाद कांग्रेस के भीतर अलग-अलग नेताओं की मौजूदगी और दूरी ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

रिपोर्टों के अनुसार, यात्रा में कई विधायक और वरिष्ठ नेता रावत के साथ नजर आए, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कुछ प्रमुख नेता इस यात्रा से दूरी बनाए हुए हैं। इसी वजह से कांग्रेस के भीतर दो अलग-अलग समूहों की तस्वीर सामने आने की चर्चा तेज हुई है।

हरीश रावत की यात्रा अब हरिद्वार से उधमसिंह नगर पहुंच चुकी हैं। इस यात्रा में हरीश रावत के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत आधा दर्जन विधायक भी मौजूद हैं। जिससे कांग्रेस के अंदर अब दो गुट खुलकर सामने आ रहे हैं। एक गुट जो हरदा के साथ यात्रा में है और दूसरा गुट प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही वो सभी विधायक हैं जो हरदा की यात्रा से दूरी बनाए हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.