बलिया की स्मृति सिंह ने BRICS संवाद में उठाई ग्रामीण भारत की आवाज
बलिया, 12 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने BRICS संवाद 2026 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित संवाद में उन्होंने ग्रामीण भारत की महिलाओं, युवाओं और जमीनी स्तर पर हो रहे सामाजिक बदलावों से जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा। नीति आयोग की ओर से उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
बता दें कि बलिया के सदर तहसील अंतर्गत रतसड़ कला गांव की स्मृति सिंह ग्राम प्रधान रहीं, जिसे अब नगर पंचायत बना दिया गया। ग्राम प्रधान के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ही बलिया स्थित विकास भवन NIC में बैठी स्मृति ( तत्कालीन ग्राम प्रधान रतसड़ कला ) से सीधा वार्ता किया था। और मुख्यमंत्री काफी खुश हुए थे। स्मृति सिंह चार भाई बहन हैं,जिन्होंने आज तक शादी नहीं की, समाज सेवा भाव से समाज को ही सर्वोपरि रखा है।