दिल्ली में 16 वर्षीय छात्रा से स्लीपर बस में गैंगरेप का आरोप,

47 KM के सफर में हुई वारदात; ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

0

नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026 । दिल्ली-एनसीआर में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ स्लीपर बस के अंदर कथित गैंगरेप का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना कश्मीरी गेट इलाके में 4 अगस्त की रात को हुई थी। फिलहाल, मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा ग्रेटर नोएडा के परी चौक से एक निजी स्लीपर बस में सवार हुई थी और बस करीब 47 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीरी गेट पहुंची। इसी दौरान ड्राइवर और कंडक्टर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रास्ता भटकने के कारण स्लीपर बस में बैठी छात्रा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई। ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया।

रिपोर्टों के अनुसार, बस में उस समय कोई अन्य यात्री नहीं था और स्लीपर बस में लगे पर्दों के कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही थीं। छात्रा को बाद में कश्मीरी गेट इलाके में उतार दिया गया, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल बस को जब्त कर उसकी फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच में CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। घटना ने निजी बसों में यात्रियों की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.