नई दिल्ली, 29 अगस्त 2026 । उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर और बाइक राइडर आस मोहम्मद उर्फ आशु ‘UK Rider’ की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक राइडिंग और ट्रैवल से जुड़े वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय थे। हादसा बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन हाईवे पर हिंदूवाला के पास हुआ, जहां उनकी स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि आशु ने हाल ही में 27 अगस्त को करीब 22 लाख की नई ZX-10R खरीदी थी और यही बाइक उनका काल बनी। हादसा शुक्रवार सुबह बल्लमपुर-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंदूवाला के पास हुआ। जहां पर स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रुड़की के बढ़ेड़ी राजपूतान निवासी यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु की मौके पर ही मौत हो गई।
रिपोर्टों के मुताबिक, आशु ने हादसे से एक दिन पहले करीब 22 लाख रुपये की नई Kawasaki Ninja ZX-10R बाइक खरीदी थी। नई बाइक की डिलीवरी लेने के बाद वह पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।