अमृतसर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम समेत युवक गिरफ्तार

0

अमृतसर, 24 अगस्त 2026 । अमृतसर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अफीम समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, पुलिस टीम गांव पूंगा के पास मेन रोड पर बने पुल के नजदीक गश्त कर रही थी। इस दौरान पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और रास्त बदलने लगा इसी बीच पुलिस ने तुरन्त कारवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से मिले एक लिफाफे में 507 ग्राम अफीम बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहता मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम बरामद होने का दावा किया गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से आया और क्या वह इसे आगे सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस उसके संपर्कों और संभावित ड्रग नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

अमृतसर में नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी और सप्लाई पर रोक लगाना है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ड्रग सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही है।

फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी और यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.