चमोली, 14 अगस्त 2026 । उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मायापुर पहुंचकर घटनास्थल और राहत-बचाव अभियान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली और इसके बाद टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने रेस्क्यू टीमों से अभियान की प्रगति और सामने आ रही चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई।