चमोली में राहत-बचाव अभियान का जायजा लेने टनल पहुंचे CM धामी

0

चमोली, 14 अगस्त 2026 । उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मायापुर पहुंचकर घटनास्थल और राहत-बचाव अभियान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली और इसके बाद टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने रेस्क्यू टीमों से अभियान की प्रगति और सामने आ रही चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई।

22 में से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला

हर स्तर पर निगरानी कर रही सरकार

हादसे के बाद राज्य सरकार की ओर से राहत एवं बचाव अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन, पुलिस और संबंधित बचाव एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अभियान की हर गतिविधि की जानकारी नियमित रूप से साझा की जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

हादसे की वजह और नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल राहत-बचाव अभियान के साथ हादसे के कारणों और इससे हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। प्राथमिकता रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से पूरा करने की है।

चमोली जैसे पहाड़ी क्षेत्र में भौगोलिक परिस्थितियां राहत अभियान को और चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.