नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026 । साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी का फिल्मी सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। आज वह बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, लेकिन कभी ऐसा भी दौर था जब उन्होंने फिल्मों में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया था। खास बात यह है कि साई पल्लवी ने कंगना रनौत की फिल्म ‘धाम धूम’ (2008) में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। उस समय उनकी उम्र करीब 16 साल थी।
कंगना की फिल्म में बनीं जूनियर आर्टिस्ट
उनका फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक नहीं था, इसके बावजूद घर में टीवी देखते हुए उनका झुकाव डांस और एक्टिंग की तरफ था। उन्होंने टीवी शो देखकर डांस सीखा। पहली बार उनका फिल्मी दुनिया से परिचय 2005 की फिल्म कस्तूरी मान से हुआ। वो फिल्म से हीरो-हीरोइन के पीछे डांस करने वालीं बैकग्राउंड डांसर के तौर पर जुड़ीं, लेकिन फिर फिल्म में उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करने का मौका मिला।
कुछ लोगों से जान-पहचान की मदद से वो टीनएज में फिल्म धाम धूम (2008) में जूनियर आर्टिस्ट रहीं। वह छठी क्लास में थीं। इस फिल्म से बॉलीवुड में नई-नई आईं कंगना रनोट ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। साई पल्लवी को फिल्म में कंगना रनोट के पीछे खड़े हुए देखा जा सकता है।
साई इसके लिए बेहद एक्साइटेड थीं, लेकिन फिनाले से ठीक पहले उनका एलिमिनेशन हो गया। दुर्भाग्य से जिस दिन वो एलिमिनेट हुईं, उस दिन उनका बर्थडे था। साई का मानना था कि अगर बर्थडे के दिन रोए, तो पूरे साल रोना पड़ेगा। एलिमिनेशन की घोषणा के बाद साई भावुक हो गईं, लेकिन आंसू रोककर रखे। घर लौटकर साई ने बर्थडे नहीं मनाया और सीधे बिस्तर पर लेट गईं। मां उनकी उदासी समझ गईं और कहा- ‘बेटा जिंदगी में जो होता है, अच्छे के लिए होता है। तुम अभी रोना चाहो, तो रो लो, आज के बाद कभी रोना नहीं पड़ेगा।’
प्रेमम’ ने बदल दी पूरी जिंदगी
साई पल्लवी को असली पहचान 2015 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से मिली। फिल्म में उन्होंने मलर का किरदार निभाया और उनकी एक्टिंग के साथ-साथ डांस को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा में कई सफल फिल्मों में काम किया।
‘फिदा’, ‘काली’, ‘अथिरन’, ‘मारी 2’, ‘श्याम सिंघा रॉय’ और ‘गार्गी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।
डॉक्टर बनने की पढ़ाई भी की
साई पल्लवी की कहानी इसलिए भी अलग है क्योंकि उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है। उन्होंने जॉर्जिया के Tbilisi State Medical University से मेडिकल शिक्षा पूरी की थी। इसके बाद उनका झुकाव अभिनय की तरफ लगातार बढ़ता गया और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।
अब ‘रामायण’ में सीता बनेंगी साई पल्लवी
जूनियर आर्टिस्ट से लेकर लीड एक्ट्रेस तक का साई पल्लवी का सफर अब एक बड़े मुकाम पर पहुंच चुका है। नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में वह रणबीर कपूर के साथ माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं।
यानी जिस अभिनेत्री ने कभी कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर छोटे स्तर से शुरुआत की थी, आज वह भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।