फायर NOC के बिना नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन, गाजियाबाद में अग्नि सुरक्षा नियमों पर प्रशासन की सख्ती
गाजियाबाद, 01 अगस्त 2026 । गाजियाबाद में लगातार सामने आ रही आग लगने की घटनाओं और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) के बिना व्यावसायिक और निर्धारित श्रेणी की इमारतों को नया बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है।
रिपोर्ट के अनुसार, जिले में वर्तमान में 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन पर फायर एनओसी लेने के नोटिस जारी किए गए हैं। उपभोक्ताओं को एनओसी लेने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।