नई दिल्ली, 01 अगस्त 2026 । दिल्ली में साइबर अपराध से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने ऐसे बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। आरोप है कि ये कर्मचारी रिप्लेसमेंट के नाम पर ग्राहकों के नए क्रेडिट कार्ड अपने कब्जे में ले लेते थे और सक्रिय (एक्टिवेट) होने से पहले ही उनका दुरुपयोग कर लाखों रुपये की खरीदारी और अन्य वित्तीय लेनदेन करते थे।
जांच में हुआ बड़ा खुलासा
जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राहकों का डेटा और बैंक की आंतरिक प्रक्रिया का दुरुपयोग कर असली कार्डधारकों की जानकारी के बिना रिप्लेसमेंट क्रेडिट कार्ड जारी कराते थे और फिर उनकी पूरी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल कर लेते थे। डीसीपी अनंत मित्तल के अनुसार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी मुकेश (33) और उत्तम नगर निवासी अनिल कुमार (34) के रूप में हुई है।
म्यूल बैंक अकाउंट सिंडिकेट का भी भंडाफोड़
कुछ दिनों पहले ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की जांच के दौरान बैंक मैनेजर और अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे एक देश में म्यूल बैंक अकाउंट सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 4 बाउंड डाउन हुए हैं। बरामद 248 बैंक खातों के जरिए 70 करोड़ से अधिक का लेनदेन मिला है, जो देशभर में दर्ज 156 साइबर ठगी की शिकायतों (लगभग ₹20 करोड़ की ठगी) से जुड़े हैं।