गुरुग्राम में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

0

गुरुग्राम , 29  जुलाई 2026 । हरियाणा के गुरुग्राम में उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक ऑटो चालक की कथित तौर पर सरेराह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार अधिकांश लोग केवल तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 8.30 बजे उद्योग विहार की एक अंदरूनी सड़क पर हुई। अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला था। वह हरियाणा में झारसा इलाके में रहता था और ऑटो चलाता था। दिलीप की अर्टिगा कार मुख्य सड़क से आ रही थी, जबकि अरविंद का ऑटो विपरीत दिशा से आ रहा था। दोनों के अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठे-बैठे ही रास्ता देने को लेकर बहस शुरू हो गई। लेकिन कुछ ही पल में यह बहस हिंसक हो गई, जब वे बाहर निकले और मारपीट शुरू हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.