पटना, 28 जुलाई 2026 । बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने चुनावी रणनीति के तहत ऐसा दांव चला है, जिसे राजनीतिक विश्लेषक पार्टी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं। पार्टी ने स्थानीय संगठन, जातीय समीकरण और बूथ स्तर की रणनीति को केंद्र में रखकर चुनावी अभियान को नई दिशा देने की कोशिश की है।
दरअसल, राजनीति में एक नया ट्रेंड लेकर आए प्रशांत किशोर के साथ बीजेपी ने एक अलग हिसाब-किताब बिठाया है। बीजेपी के रणनीतिकारों की मानें तो इस बार बीजेपी एक नया खेला करने जा रही है। इसमें शामिल है, प्यादा से वजीर मारने की तैयारी। इसलिए बीजेपी ने प्रशांत किशोर के विरुद्ध एक मंडल कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। क्या है बीजेपी की प्लानिंग और नीरज कुमार सिन्हा के माथे जीत दर्ज करा कर और कितने निशाने बीजेपी के रणनीतिकार साधने जा रहे हैं? जानते हैं।