लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का आंदोलन तेज, 50 दिन पूरे होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी

0

लखनऊ, 22  जुलाई 2026 । लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्रों का प्रदर्शन 50 दिन पूरे कर चुका है। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बावजूद उनकी कुलपति (वीसी) से मुलाकात नहीं हो सकी, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। अब छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे दिल्ली के जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की तर्ज पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करेंगे।

दिल्ली में छात्रों के आंदोलन से सीख लेते हुए एलयू के छात्रों ने अब प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के छात्रों को जोड़कर मॉनसून सत्र में विधानभवन पर मार्च निकालने की तैयारी की है। ऐसे में एलयू प्रशासन के लिए अब मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। एलयू में फीस बढ़ाने को लेकर छात्रों की ओर से धरना दिया जा रहा है। विवि ने छात्रों से बात करने की जगह प्रदर्शनकारियों को निष्कासित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.