लखनऊ मेट्रो में NCMC कार्ड की शुरुआत, अब एक ही कार्ड से देशभर की मेट्रो में सफर

0

लखनऊ , 22  जुलाई 2026 । लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की सुविधा शुरू कर दी है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद यात्री एक ही NCMC कार्ड का उपयोग कर देशभर के NCMC-सक्षम मेट्रो नेटवर्क में यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा, लखनऊ मेट्रो में इस कार्ड से भुगतान करने पर किराये में 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी, जिससे नियमित यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ होगा।

लखनऊ मेट्रो में भी एनसीएमसी सेवा की शुरुआत

कानपुर और आगरा मेट्रो के बाद अब लखनऊ मेट्रो में भी एनसीएमसी सेवा शुरू कर दी गई है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि इस कार्ड से यात्री देशभर में निर्बाध यात्रा कर सकेंगे। इससे अलग-अलग-अलग शहरों में अलग कार्ड रखने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। अब यात्री लखनऊ मेट्रो स्टेशनों से एनसीएमसी कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इसके माध्यम से मेट्रो यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

NCMC कार्ड का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और डिजिटल बनाना है। अब यात्रियों को अलग-अलग शहरों की मेट्रो के लिए अलग कार्ड रखने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही कार्ड के माध्यम से मेट्रो यात्रा के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और डिजिटल भुगतान की सुविधाओं का भी लाभ लिया जा सकेगा, जहां यह प्रणाली उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के अनुसार, इस पहल से यात्रियों का समय बचेगा, टिकट खरीदने की प्रक्रिया आसान होगी और कैशलेस यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से नियमित यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विभिन्न शहरों में यात्रा करने वालों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।

NCMC कार्ड को ‘वन नेशन, वन कार्ड’ की अवधारणा के तहत विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य देशभर में सार्वजनिक परिवहन को एकीकृत करना और यात्रियों को निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करना है। भविष्य में अधिक से अधिक मेट्रो और परिवहन प्रणालियों के इस नेटवर्क से जुड़ने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को पूरे देश में एक समान और सुविधाजनक भुगतान व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.