बांके बिहारी मंदिर में चांदी के रथ चोरी के आरोपों पर विवाद, सेवायतों ने दावों को किया खारिज

0

मथुरा , 21  जुलाई 2026 । मथुरा के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में चांदी के रथ की कथित चोरी को लेकर उठे आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि मंदिर के सेवायतों ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि मंदिर की संपत्ति पूरी तरह सुरक्षित है और चोरी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाने वालों से सार्वजनिक रूप से सबूत पेश करने की मांग की है।

इधर मंदिर सेवायत एवं हाई पावर कमेटी सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने इन आरोप ों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की चोरी या डकैती की घटना नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मंदिर की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति चांदी के रथ चोरी का दावा कर रहा है तो उसे पहले यह साबित करना होगा कि संबंधित रथ मंदिर की संपत्ति था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.